अंबिकापुर/लुण्ड्रा। पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जाने वाले ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर सरगुजा जिले के लुण्ड्रा जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बटवाही में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। अंजुमन गोसिया कमेटी के तत्वावधान में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अहले सुन्नत के लोगों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
जुलूस की शुरुआत बटवाही स्थित मस्जिद से हुई। जुलूस मिशन चौक होते हुए बस स्टैंड रघुनाथपुर, पुलिस चौकी और सुमेरपुर तक पहुंचा। इस दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मुहम्मद के जीवन, उनके आदर्शों और शिक्षाओं को याद किया। कार्यक्रम के दौरान मिलाद महफिल और सीरत सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें पैगंबर की शिक्षाओं और मानवता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश दिया गया।
जुलूस को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी आर.एन. पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में इमाम साहब उमर नूरानी, सदर मोहम्मद ताहिर हुसैन, हाफिज सफीक कादरी, मोहम्मद इसराइल अंसारी, मोहम्मद हैदर अली, मोहम्मद असलम खान, मोहम्मद मुजफ्फर चिश्ती, मोहम्मद मजीबुल्लाह अंसारी, मोहम्मद मुस्ताक अंसारी, मोहम्मद इसराफिल अंसारी, सहबूब अंसारी, मौलवी युसूफ साहब, मोहम्मद अख्तर मोहम्मद, इकरामुल, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद अनिरुद्दीन, मोहम्मद निजामुद्दीन, मोहम्मद गुलाम, मोहम्मद अतीक, मोहम्मद अली, मोहम्मद इम्तियाज, जावेद, इसरार, अयूब, सहमत, हुसैन, हमीद, जन्नत, सुल्तान, सलीम, मोहम्मद अफरोज, पिंटू, अख्तर इस्लाम, फिरोज, अरमान, नजीर, नूरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के लोग मौजूद रहे।
जुलूसे मोहम्मदी के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। आयोजन समिति एवं स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया, जिसके चलते कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।



