Explore

Search

August 19, 2026 9:09 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सरकार से सवाल करना क्या ‘दिमागी नक्सली’ होना है? पोस्टर के जरिए जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल का तीखा हमला

बिलासपुर। सरकार की कार्यप्रणाली और नीतियों को लेकर कांग्रेस की ओर से तीखा सवाल उठाया गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक पोस्टर में जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा है कि “जो सरकार के कार्यों से सहमत न हो, क्या वह दिमागी नक्सली है?”

पोस्टर में आगे सवाल किया गया है कि “जो सरकार से सवाल पूछे, क्या वह दिमागी नक्सली है?” वहीं सरकार द्वारा किए गए वादों की याद दिलाने वालों को लेकर भी इसी तरह का सवाल उठाया गया है।

पोस्टर के अंतिम हिस्से में जिला कांग्रेस सचिव ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि “अगर ऐसा है, तो मैं हूं ‘दिमागी नक्सली’!”जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल के इस पोस्टर को सरकार की नीतियों पर व्यंग्यात्मक और राजनीतिक हमला माना जा रहा है। पोस्टर के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि लोकतंत्र में सरकार से सवाल पूछना और उसके कार्यों पर असहमति जताना नागरिकों का अधिकार है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर