अंबिकापुर। अजीबोगरीब घटना में एक युवक सिर्फ अंडा नहीं मिलने से इतना नाराज हो गया कि वह सीधे एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले समझाइश और मशक्कत के बाद युवक किसी तरह टावर से नीचे उतरा। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही और घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक किसी दुकान पर अंडा खरीदने पहुंचा था। अंडा नहीं मिलने पर वह गुस्से में आ गया और पास स्थित एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों की सांसें अटकी रहीं, क्योंकि जरा सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी।
फिलहाल युवक सुरक्षित है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने यह कदम केवल गुस्से में उठाया या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था।
लेटेस्ट न्यूज़
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में लखनपुर ने आरोपी किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
September 19, 2026
8:05 pm
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
September 14, 2026
8:00 pm
चौपाल संस्था में कार्यरथ युवती के साथ छेड़छाड़ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
September 13, 2026
10:37 pm
लखनपुर में बेखौफ बकरा चोरों का आतंक, दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने उड़ाया बकरा
September 9, 2026
10:45 pm



