कोरबा। डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट आज लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन चुके हैं, लेकिन जब उपभोक्ता मोटी रकम खर्च करने के बावजूद बेहतर सेवा से वंचित रह जाएं तो नाराजगी स्वाभाविक है। ऐसा ही हाल इन दिनों ग्राम बोईदा में देखने को मिल रहा है, जहां जिओ नेटवर्क की लगातार खराब स्थिति से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि मोबाइल रिचार्ज की कीमतें अब कई बार राशन के खर्च से भी अधिक हो गई हैं, लेकिन इसके बावजूद कंपनी बेहतर नेटवर्क और कॉलिंग-इंटरनेट की सुविधा देने में नाकाम साबित हो रही है।ग्रामीणों के अनुसार आए दिन नेटवर्क गायब रहने, कॉल ड्रॉप, धीमी इंटरनेट स्पीड और बार-बार सेवा बाधित होने से पढ़ाई, ऑनलाइन कार्य, डिजिटल भुगतान और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि हर महीने रिचार्ज के दाम बढ़ते जा रहे हैं, जबकि सुविधाओं में लगातार गिरावट आ रही है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नेटवर्क व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे एकजुट होकर अन्य मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाताओं की ओर रुख करने को मजबूर होंगे। लोगों ने जिओ कंपनी से बोईदा क्षेत्र में नेटवर्क व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।
लेटेस्ट न्यूज़
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में लखनपुर ने आरोपी किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
September 19, 2026
8:05 pm
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
September 14, 2026
8:00 pm
चौपाल संस्था में कार्यरथ युवती के साथ छेड़छाड़ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
September 13, 2026
10:37 pm
लखनपुर में बेखौफ बकरा चोरों का आतंक, दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने उड़ाया बकरा
September 9, 2026
10:45 pm
राशन से महंगे रिचार्ज, फिर भी कमजोर नेटवर्क! बोईदा में जिओ उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा



