Explore

Search

July 26, 2026 3:43 am

लेटेस्ट न्यूज़

छात्रों के आंदोलन की जीत! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरगुजा कांग्रेस ने निकाली विजय रैली

सरगुजा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के उपरांत सरगुजा ज़िला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज राजीव भवन से संगम चौक तक रैली निकाल वहाँ आतिशबाजी कर इस्तीफे के जश्न मनाया। मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस सहित पूरे देश मे छात्र आंदोलनरत थे। सरकार के अडिग रहने के कारण कांग्रेस ने आज पूरे देश के जिला मुख्यालय में मशाल रैली निकालने का निर्णय लिया था। हालांकि उसके पूर्व ही मांग पूर्ण होने पर कांग्रेस ने इसे विजय रैली का स्वरूप दे दिया। रैली उपरांत पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि अनगिनत पेपर लीक के कारण छात्रों की आत्महत्या होने से पूरे देश मे छात्रों, उनके अभिभावकों और सामान्य नागरिकों में रोष था , नतीजा इस आंदोलन के रूप में उभरा जिसका बर्बरतापूर्ण तरीके से मोदी सरकार ने दमन का प्रयास किया। सरकार अगर इस्तीफे पर पहले निर्णय ले लेती तो उसकी इज्जत बच जाती। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव ने कहा कि नीट पेपर लीक के उपरांत पेपर लीक, शिक्षा, रोजगार जैसे विषयों को लेकर हमारे सर्वोच्च नेता राहुल गांधी और कांग्रेस ने छात्र आंदोलन की नींव रखी और आज उस आंदोलन में एक प्रतीकात्मक विजय प्राप्त हुई है, लेकिन सुधार के रास्ते मे लंबा रास्ता बाकी है। निगम में नेता प्रतिपक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि देश मे छात्रों ने अपनी एकजुटता से एक ऐतिहासिक आंदोलन किया जिसके नतीजे में सरकार को झुकना पड़ा है। पेपर लीक में अपनी जान गवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देते हुए मैं छात्र एकता और उसकी सफलता को सलाम करता हूँ। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि इस धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा से हमे यह नहीं मान लेना चाहिए कि यह सरकार शिक्षा और रोजगार को लेकर गंभीर होगी। यह एक छोटा कदम है, कांग्रेस युवाओं के हित में लड़ाई जारी रखेगी। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि सरकार के इस कदम से युवाओं का शिक्षा व्यवस्था में विश्वास कायम होगा, ऐसा होता नहीं दिखाई देता। इस सरकार ने दबाव में यह कदम उठाया है। इस सरकार से ज्यादा उम्मीद नहीं है। विजय रैली के दौरान कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक कार्यकारणी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा संगठन के प्रमुख और उनके पदाधिकारी मौजूद थे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर