अंबिकापुर. सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम बिनिया में शनिवार की शाम खेत में रोपा लगाने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। वहीं एक युवक और 9 वर्षीय बालिका भी घायल हो गए। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रीति ठाकुर पिता शिक्षा प्रसाद उम्र 7 वर्ष जो अपने मां पुनीता ठाकुर, बहन रूमा ठाकुर 9 वर्ष ,रवि ठाकुर 18 वर्ष , वृक्षा प्रसाद ठाकुर ,व्रत कुंवर ठाकुर के साथ अपने ही खेत में रोपा लग रहे थे।25 में दिन शनिवार की शाम लगभग 4:30 बजे अचानक मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली गिरने के बाद प्रीति ठाकुर चपेट में से झुलस गई गाज के झटके से रूमा ठाकुर और रवि ठाकुर खेत में गिरकर अचेत हो गए। जिन्हें उपचार हेतु और आरगोती के संगवारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनपुर अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत प्रीति ठाकुर को मृत घोषित किया घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है। वही रवि ठाकुर और रुमा ठाकुर उपचार के बाद स्वस्थ हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
जिला अस्पताल परिसर से पत्रकार की बाइक चोरी… मरीज की सेवा में जुटे बेटे की बढ़ी मुश्किलें
July 22, 2026
8:59 pm
हाथ में तलवार लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
July 20, 2026
9:42 pm




