Explore

Search

July 24, 2026 3:05 am

लेटेस्ट न्यूज़

अच्छी बारिश से खेतों में लौटी रौनक, बोईदा में महिलाओं ने तेज की धान रोपाई

हरदीबाजार -कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोईदा में अच्छी मानसूनी बारिश के बाद कृषि कार्यों ने गति पकड़ ली है। गांव के खेतों में इन दिनों धान की रोपाई का कार्य पूरे जोरों पर चल रहा है। बड़ी संख्या में महिला खेतिहर मजदूर एवं किसान सुबह से शाम तक पानी से भरे खेतों में मेहनत कर धान की रोपाई कर रही हैं।मानसून की समय पर हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। खेतों में पर्याप्त पानी भर जाने के कारण रोपाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे इस वर्ष अच्छी फसल उत्पादन की उम्मीद भी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में चारों ओर हरियाली छा गई है और खेती-किसानी का माहौल दिखाई दे रहा है।ग्राम पंचायत बोईदा के किसानों का कहना है कि यदि आगे भी मौसम अनुकूल रहा और समय-समय पर वर्षा होती रही, तो इस वर्ष धान की पैदावार बेहतर होने की पूरी संभावना है। फिलहाल गांव के अधिकांश खेतों में महिलाओं और किसानों की मेहनत से रोपाई का कार्य लगातार जारी है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर