Explore

Search

July 24, 2026 2:58 am

लेटेस्ट न्यूज़

NEET परीक्षा सिस्टम पर कांग्रेस का बड़ा हमला : हरिका राव नायडू की मौत के विरोध में सरगुजा में मौन रैली, केंद्र सरकार से इस्तीफे की मांग

सरगुजा. नीट री-एग्जाम में असफल होने के बाद आत्महत्या करने वाली बस्तर की होनहार छात्रा हरिका राव नायडू को श्रद्धांजलि देने के लिए आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के द्वारा राजीव भवन से गांधी प्रतिमा तक मौन रैली निकाला और मोमबत्ती जलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। नीट की प्रथम परीक्षा में वो अच्छे अंक और अपने चयन के लिए आश्वस्त थी। किंतु पेपर लीक होने और पुनः परीक्षा में असफल होने से उत्पन्न तनाव और हताशा में उसने आत्महत्या कर ली। इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार के फेल परीक्षा सिस्टम ने छत्तीसगढ़ के भी एक बच्ची की जान ले ली है। उन्होंने कहा कि जो सरकार मामूली परीक्षाओं का संचालन नहीं कर सकती उंसे इस्तीफा देकर सक्षम लोगों को सत्ता सौप देना चाहिए। इस दौरानजे पी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, नुरुल अमीन सिद्दीकी, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, प्रशांत सिंह, इंद्रजीत सिंह धंजल, सिमा सोनी, अनिमा केरकेट्टा, संजीव मंदिलवार, मुनेश्वर राजवाड़े, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, जमील खान, आलोक सिंह, नरेंद्र विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, निकी खान, सोहन जायसवाल, नीतीश चौरसिया, सतीश बारी, बल्केश्वर तिर्की,, उत्तम राजवाड़े, फैसल सिद्दकी, अमित तिवारी राजा, शांतनु मुखर्जी, कलीम अंसारी, शुभम जायसवाल, अविनाश कुमार, अमित सिंह, सिप्पू सिंह, प्रमोद चौधरी, विनोद एक्का, तीरथ चौधरी, अविषेक शुक्ला, मो इमरान,रोशन कन्नौजिया, सरला सिंह, मालती सिंह, गीता प्रजापति, निम्न राशि एक्का, मेघा खांडेकर, रश्मि सोनी, रूही गजाला, पूर्णिमा सिंह, गीता रजक, परवेज आलम गांधी, अमित वर्मा, विकास केशरी, धनमित छाबडा, लखन मरावी विकास दुबे, बैजनाथ ठाकुर, अंकित जयसवाल, राहुल सोनी, रोहन साहू, प्रिंस गुप्ता, भानुप्रताप सिंह, संजर नवाज, आयुष कुमार, सपना सिन्हा, उर्मिला विश्वास, रजनी महंत, प्रितपाल सिंह लकी, प्रितपाल सिंह मोंटी, प्रीति राजपूत, एलिना, रंजू सिंह, अनिता सिन्हा, चंचला सांडिल्य, अंजली अग्रवाल, चंद्रभाषा, शालिनी अग्रवाल, अंजू सिंह, आशा पायली, चंदवास सिंह, सिंडरेला, वीरेंद्र सिन्हा, केदार यादव, बनाफर राम आदि मौजूद रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर