Explore

Search

September 19, 2026 7:11 pm

लेटेस्ट न्यूज़

झांझ के पास कोयला परिवहन रेल लाइन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

कोरबा. हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कासियाडीह के झांझ के पास रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। एनटीपीसी सीपत के लिए कोयला परिवहन करने वाली रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से ग्राम कसियाडीह निवासी फगुराम मरकाम उम्र 60 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक फगुराम किसी व्यक्तिगत एवं आवश्यक कार्य से हरदीबाजार आया था। काम पूरा करने के बाद वह पैदल अपने गांव कसियाडीह लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम झांझ के समीप एनटीपीसी सीपत के लिए कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल हरदीबाजार थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर