अंबिकापुर. दिव्यांग महिला की मारपीट से मौत के बाद आत्महत्या का रूप देने मायका वालों ने लगाया आरोप सरगुजा पुलिस अधीक्षक से शिकायत।
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत कोटबर्रा में दिव्यांग महिला की मौत के बाद मायका वालों ने पति के मारपीट से दिव्यांग महिला की मौत होने तथा आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाते हुए सरगुजा पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उल्लेखनीय है कि विशाल राम पिता सुदन राम ग्राम सकरिया चौकी कुन्नी थाना लखनपुर निवासी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है कि उसकी बहन पावरों पिता सुधन मझवार जन्म से दिव्यांग है। जिसका विवाह कृष्णा पैकरा ग्राम कोटबर्रा निवासी से लगभग 17 वर्ष पूर्व किए थे। उसी गांव के अमरुद मझवार उसे भागकर अपने घर ले गया और अपनी पत्नी बनाकर दोनों साथ रहने लगा 11 जुलाई को दिन लगभग 3 बजे अमरुद मझवार पावरों को अपने घर के बाड़ी में लाठी से उसके हाथ पैर पीठ और गले में मारते हुए घर की तरफ अमरुद मझवार दौड़ा।पावरों को लाठी से मारते हुए अमरूद मझवार के पड़ोसी मनेष मझवार और कांता मझवार ने देखे हैं। आरोप है कि अमरुद मझवार घर के कमरे में अपनी पत्नी पावरों को खूब मारा जिससे उसकी मौत हो गई। आत्महत्या का रूप देने के लिए कमरे की छत में लगे लकड़ी के मयार में नीले रंग के साड़ी से गांठ लगा दिया और पड़ोस के मनेश मझवार और सहदेव पैकरा एवं अन्य लोगों को घर बुलाकर लाया और कहा कि पावरों कमरे में लगे लकड़ी के मयार में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई।जिसे अमरुद मझवार ने साड़ी का फंदा खोलकर शव को नीचे उतार लिया। उक्त घटना की रिपोर्ट लिखाने आवेदक कुन्नी पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस वालों ने आवेदक को कहा कि अमरुद मझवार को बुलाकर पूछताछ कर रिपोर्ट लिखेंगे। इस पूरे मामले को लेकर अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिसके बाद आवेदक विशाल राम 14 जुलाई दिन मंगलवार को अंबिकापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।




