अंबिकापुर. राममंदिर में चढावा और चंदा चोरी और मंदिर निर्माण में आर्थिक अनियमितताओं को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से राम मंदिर तक आक्रोश रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद केन्द्र की मोदी सरकार के द्वारा नामित ट्रस्ट के द्वारा अयोध्या स्थित श्री रामलला के मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस ट्रस्ट में मौजूद सभी लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दु परिषद के पृष्ठभूमि से हैं। इस मंदिर के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण से लेकर निर्माण में कमीशन और अब चढावा के सैकडो करोड रुपय की चोरी के आरोप इस ट्रस्ट पर लगे हैं। पूर्व में भी राममंदिर आन्दोलन के दौरान संघ परिवार पर मंदिर निर्माण के चंदे के 1400 करोड रुपय की राशि के घोटाले का आरोप लगा है। उत्तरप्रदेश की सरकार के द्वारा गठित एस0आई0टी0 ने मंदिर में चढावा चोरी की पुष्टी भी की है। निश्चित तौर पर प्रभु श्री राम के मंदिर के आड में संघ परिवार के द्वारा किये गये आर्थिक और राजनैतिक घोटाले से देश में हिंदु धर्मावलंबियों की आस्था को चोट पहॅुंचा है। प्रभु श्री राम न केवल इस देश के हिंदु धर्मावलंबियों साथ ही इस देश की 140 करोड की आबादी के प्रेरणास्त्रोत हैं। संघ परिवार के इस कदम से इन सभी की आस्था को चोट पहॅुंचा है। इसके विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया था। इसी तारतम्य में सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन से राममंदिर तक आक्रोश रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0 एस0 सिंहदेव ने कहा कि यह लोगों की आस्था पर अक्ष्म्य कुठाराघात है। चढावा के चोरी की जबाबदेही सीधे उन लोगों की है जो श्री रामलला मंदिर के प्रबंध में थे और जिन लोगों ने उन्हें वहां बैठाया। यह समस्त प्रबंधन संतो और गुरुजनो को एवं ऐसे स्वतंत्र लोगों को दे देना चाहिये जो आम लोगों की आस्था के प्रति जवाबदेह हों। प्रबंधन में संघ का कब्जा स्वीकार नहीं है। संघ परिवार की मंशा सभी मंदिरों का प्रबंधन हडपने की है जो कतई स्वीकार नहीं है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के चंदा चोरों को भगवान सद्बुद्धी दे। उन्होंने कहा कि संघ परिवार के गतल कृत्य से राममंदिर प्रांगण अपवित्र हो गया है। सभी धर्माचार्यों को मंदिर के पवित्रता और पुनः प्राणप्रतिष्ठा के लिये कार्य करना चाहिये। उन्होंने कहा कि एस0आई0टी0 को यह भी जांच करना चाहिये कि संघ का जो सेवन स्टार कार्यालय बना है उसमें लगी डेढ सौ करोड की राशि कहीं चंदा चोरी से तो अर्जित नहीं की गई है। कांग्रेस के द्वारा आयोजित इस विशाल आक्रोश रैली में बडी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा-संगठन और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, बूथ लेबल कार्यकर्ता शामिल हुए।
लेटेस्ट न्यूज़
भीषण सड़क हादसा मार्शल और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत ,बाइक सवार युवक की मौत
July 5, 2026
4:10 pm
सरपंच पति सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
July 4, 2026
10:40 pm
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, टी.एस. सिंहदेव ने उठाए सवाल




