रिपोर्टर,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर
बलरामपुर. बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है की दिनांक 19/06/26 से 20/06/26 की दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोर के द्वारा तिवारी कॉलोनी कुसमी स्थित प्रार्थिया तसिया एक्का के किराये के मकान की खिड़की की जाली उखाड़कर अंदर रखी स्कूटी की चाबी निकालकर बाउंड्री के अंदर खड़ी TVS ज्यूपिटर स्कूटी क्रमांक CG 14 MQ 0463 को चोरी कर ले गया था, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध उपरोक्त अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।
इसी बीच दिनांक 01/07/2026 से 02/07/2026 की दरम्यानी रात्रि पुनः अज्ञात चोर के द्वारा प्रार्थी चंदन गुप्ता के वार्ड न. 04 जशपुर रोड कुसमी स्थित घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर सोने चांदी की जेवरात, नगदी, एप्पल मोबाइल तथा घर के बाहर रखे टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी को चोरी कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। लगातार हुई दो चोरी की वारदात की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशानुसार एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में टीम गठित कर अज्ञात चोर की पतासाजी प्रारंभ की गई। जिसपर थाना कुसमी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त दोनों चोरी की घटना कारित करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक एवं चोरी का सामान छुपाने में सहयोगी सुरेंद्र नगेशिया को अंबिकापुर से पुलिस अभिरक्षा में लेकर दोनों चोरी की घटनाओं में चोरी गए मशरूका 02 नग स्कूटी एवं सोने चांदी के आभूषण कीमती करीब 25 लाख रुपये को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई। अपराध में संलिप्त विधि से संघर्षरत बालक एवं सह आरोपी सुरेन्द्र नगेशिया को आज दिनांक 09/07/2026 को विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना कुसमी एवं सामरी के स्टॉफ स.उ.नि. दीपक बड़ा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक निरेंद्र भंडारी, सुश्री जयश्री वर्मा, प्रधान आरक्षक विकास कुजूर, संजय साहू, आरक्षक मनोज लकड़ा, धीरेंद्र चंदेल, विकास भगत का विशेष योगदान रहा।




