Explore

Search

July 6, 2026 11:37 pm

लेटेस्ट न्यूज़

125वीं जयंती पर भाजपा महामाया एवं समलाया मंडल की संयुक्त संगोष्ठी आयोजित, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

अम्बिकापुर. भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के महामाया एवं समलाया मंडल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर संकल्प भवन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संयुक्त संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, विधायक प्रबोध मिंज, महापौर मंजूषा भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, सभापति हरमिन्दर सिंह टिन्नी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह, जिला महामंत्री विनोद हर्ष, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी को मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविन्द्र गुप्त भारती, दीक्षा अग्रवाल, रवींद्र तिवारी, संजीव वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश की एकता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और उनके आदर्श आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देते हैं। वक्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडेय, मधु चौदाहा, करताराम गुप्ता, मनोज गुप्ता, रूपेश दुबे, अभिषेक सिंह देव, आकाश गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, प्रयागराज साहू, कैलाश ठाकुर, मनोज अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, निर्मल पांडेय, शशिकांत राय, मयंक जायसवाल, अंकित जायसवाल, जितेंद्र सोनी, प्रेमानंद तिग्गा, प्रिया सिंह, प्रियंका चौबे, नीलू गुप्ता, गुंजन सिंह देव, नीलम राजवाड़े, सरस्वती यादव, रवि विश्वकर्मा, सत्यम साहू, मनोज प्रसाद, आतिश सिंह, शैलेंद्र शर्मा, रंजीत चौबे, सर्वेश तिवारी, सलीम केरकेट्टा, भूपेन्द्र सिंह, सत्यम सिंह, सतीश सिंह, देव वर्मा, देवेंद्र कुमार, कन्हैया यादव, सतीश शर्मा, आनंद सिंह, निशांत गुप्ता, अर्चना सिंह, अर्चना वर्मा, सरिता शर्मा, नीलम रॉय, रीना रॉय, पूजा जायसवाल, सुधांशु चौबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर