Explore

Search

July 3, 2026 12:42 am

लेटेस्ट न्यूज़

एसडीओपी ऑफिस महुआडांड़, झारखंड में किया गया अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग आयोजन

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,,, बलरामपुर 

बलरामपुर. अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग में बलरामपुर जिले के साथ साथ झारखंड क्षेत्र के सरहदी थाना चौकी प्रभारीगण हुए सम्मिलित।

बैठक में सरहदी क्षेत्रों में अवैध बक्साइड खनन, गांजा अफीम की खेती एवं तस्करी, मवेशी तस्करी, शराब व अन्य नशीली दवाईयां का परिवहन, वारंटीयों की पता साजी/गिरफ्तारी,चेक पोस्ट पर नियमित चेकिंग, नाकाबंदी, बॉर्डर एवं साइबर अपराध आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं गहन चर्चा किया गया।

आज दिनांक 02/07/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल मार्गदर्शन में SDPO ऑफिस महुआडांड़, झारखंड में आशीष कुंजाम एसडीओपी कुसमी एवं पूजा कुमारी SDPO महुआडांड़ की अध्यक्षता में अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ एवं झारखंड क्षेत्र के सरहदी थाना पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। मीटिंग में झारखंड से उप निरीक्षक मनोज कुमार थाना प्रभारी महुआडांड़, जिला बलरामपुर से उप निरीक्षक विमलेश सिंह थाना प्रभारी कोरंधा, उप निरीक्षक विरासत कुजूर थाना प्रभारी कुसमी, प्रशिक्षण उपनिरीक्षक निरेंद्र भंडारी थाना कुसमी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक जय श्री वर्मा थाना कुसमी उपस्थित रहे।

मीटिंग दौरान सरहदी क्षेत्रों में अवैध बक्साइड खनन, गांजा, अफीम की खेती एवं तस्करी, मवेशी तस्करी, शराब व अन्य नशीली दवाईयां का परिवहन, वारंटीयों की पता साजी/गिरफ्तारी, चेक पोस्ट पर नियमित चेकिंग, नाकाबंदी, बॉर्डर क्षेत्र के आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड का आदान-प्रदान एवं विभिन्न राज्यों में विवेचना के दौरान होने वाले समस्याओं के संबंध में , एवं साइबर अपराध में नए-नए तरीकों से होने वाले अपराध के विषय में विस्तृत चर्चा किया गया किसी भी प्रकार के अपराध होने पर त्वरित कार्यवाही हेतु एक दूसरे के सहयोग के लिए सहमति दिए इसके अतिरिक्त बॉर्डर में पदस्थ सभी पुलिस अधिकारियों की आपसी तालमेल हेतु एक व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया गया है जिसमें सूचनाएं आदान-प्रदान किया जा सके।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर