Explore

Search

September 19, 2026 9:06 pm

लेटेस्ट न्यूज़

SSP बंगले के सामने दिनदहाड़े दो गुटों में भिड़ंत, गांधी चौक पर झड़प का वीडियो वायरल

अंबिकापुर. अंबिकापुर शहर में एक बार फिर गैंगवार की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. आपको बता दें, SSP बंगले के सामने दो गुटों के बीच दिनदहाड़े जमकर झड़प हो गई. इसी दौरान शहर के व्यस्त गांधी चौक पर भी दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. मारपीट और भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल गुटों के सदस्यों के बीच अचानक विवाद बढ़ गया और यह हाथापाई में बदल गया, घटना SSP आवास के पास होने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. वही अंबिकापुर में हाल के दिनों में गैंगवार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. शहरवासी बताते हैं कि नए-नए गैंग सक्रिय हो रहे हैं और इनके बीच क्षेत्रीय प्रभुत्व, जमीन विवाद व अन्य मुद्दों को लेकर लगातार टकराव हो रहा है.

घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अपराधियों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है. कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि कुछ गैंगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते वे खुलेआम घूम रहे हैं और शहर में दबदबा बनाए हुए हैं.

अंबिकापुर में पिछले कुछ महीनों में गैंगवार, चाकूबाजी और ग्रुप फाइट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. युवाओं में बढ़ती गिरोहबंदी और राजनीतिक दलों से कथित लिंक को लेकर सामाजिक संगठन और आम नागरिक चिंतित हैं.

वही प्रशासन ऐसे गैंगों पर सख्त कार्रवाई जल्द न की तो यहां बड़े अपराध होने में देर नहीं लगेगी, वही ऐसे गिरोह पर राजनीतिक संरक्षण खत्म किया जाना भी जरूरी है और CCTV निगरानी को और प्रभावी बनाया जाए ताकि अंबिकापुर फिर से शांतिपूर्ण शहर बन सके.

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर