Explore

Search

September 19, 2026 7:10 pm

लेटेस्ट न्यूज़

थाना राजपुर परिसर में पुलिस आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बलरामपुर. थाना राजपुर परिसर में तैनात एक पुलिस आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक की पहचान जुगन साय पैकरा के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि सुबह ड्यूटी पर न पहुंचने पर साथी पुलिसकर्मियों ने उनके कमरे में जाकर देखा तो शव बिस्तर पर पड़ा मिला. तुरंत अधिकारियों को सूचना दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने शव की पहचान की.

वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, आरक्षक जुगन साय पैकरा कुछ महीने पहले पीलिया (जॉन्डिस) का इलाज कराकर स्वस्थ होकर ड्यूटी पर लौटे थे.

मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं पर गौर कर रही है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी भी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी. वही परिवार वाले घटना को लेकर सदमे में हैं और पुलिस से जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं.

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर