Explore

Search

June 28, 2026 12:48 am

लेटेस्ट न्यूज़

शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया मोहर्रम का पर्व,निकाली गई ताजिया,लोगों ने जगह जगह किया स्वागत

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के लखनपुर नगर में मोहर्रम का पर्व श्रद्धा, आस्था और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में पारंपरिक ताजिया दुल्ला बाबा की सवारी जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस में आकर्षक ताजियों के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।ताजिया जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों और मुख्य चौक-चौराहों से होकर गुजरा। रास्ते भर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। शिवपुरी स्थित कर्बला पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ और साथिया फातिहा खानही के बाद सिरनी बाटी गई।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पूरी तरह मुस्तैद रहे।मोहर्रम का पर्व हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता है। यह पर्व सत्य, न्याय, त्याग और इंसानियत के मूल्यों का संदेश देता है। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए इस जुलूस ने नगर में सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की।इस दौरान दुल्ला बाबा की सवारी भी निकली जहाँ बाबा ने नगरवासियों से मुलाक़ात की तथा उनके खुशियों और अमन चैन के लिए दुवाएँ की। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के युवा तथा वरिष्ठजन मौजूद रहे। वहीं एक ओर जहाँ नगर लखनपुर के स्थानीय इमामबाड़े से ताजिया निकली तो दूसरी ओर जूनाडीह तथा राजकटेल में भी ताजिया निकाली गई। पूरे जुलूस के दौरान डीजे साउंड सिस्टम की भी व्यवस्था की गई थी। जिसके बाद लोगो का यह कारवां देर रात स्थानीय कर्बला पहुंचा जहाँ आगे की रस्म अदा की गई। इस दौरान सदर हाजी इदरीश खान, सेक्रेटरी नुसरत अली , शराफत अली, मोहर्रम कमेटी सदर गौहर अली, मकसूद हैदर मतीन खान, जानिसार अख्तर, इमरान अंसारी, शेरा खान, जियाउल खान, नादिर हुसैन, सहित अन्य लोगों का सक्रिय योगदान रहा।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर