Explore

Search

June 25, 2026 10:53 am

लेटेस्ट न्यूज़

पशु तस्करी के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

रिपोर्टर,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर

बलरामपुर जिले के पुलिस चौकी बलंगी में 28 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ मवेशी तस्करों द्वारा पिकअप वाहन में भैंस भैंसा को क्रूरता पूर्वक लोड कर बूचड़ खाना ले जा रहे हैं प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस चौकी बलंगी तथा रघुनाथनगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान पिकअप को घेरा बंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया था। घेरा बंदी के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक MP53ZD 3982 तथा पिकअप वाहन क्रमांक M P66ZF2498 का चालक भैंस भैंसा से लोड पिकअप वाहन को छोड़कर भाग गए थे आरोपी वाहन चालकों के विरुद्ध चौकी बलंगी में अपराध क्रमांक 26/26 धारा 111(1)(2)b n s छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 4,6,10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1) (घ) का अपराध कायम कर फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही थी आरोपियों की पता साजी के दौरान वरिष्ठ अधिकारयों के मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देश पर फरार आरोपी पिकअप वाहन M P 53Z D 3982 के वाहन स्वामी ताजीमुद्दीन पिता मोहम्मद कलाम खान को मध्य प्रदेश के ग्राम कोदरा जिला सीधी से दिनांक 23 06 2026 को तथा पिकअप वाहन क्रमांक MP 66 ZF 2498 के वाहन स्वामी मोहम्मद कलाम पिता मोहम्मद शरीफ को ग्राम जियावन थाना जियावन जिला सिंगरौली को दिनांक 24 06 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायालय वाड्रफनगर में पेश कर जेल दाखिल किया गया।

*इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजमोहन गुप्ता स उ नि फिलिरियस टोप्पो प्रधान आरक्षक 545 रिंकू गुप्ता आरक्षक अमित एक्का ,सुमन केरकेट्टा अमीरचंद मुख्य रूप से सक्रिय थे ।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर