Explore

Search

June 21, 2026 1:21 am

लेटेस्ट न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर भाजयुमो महामाया मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान

अम्बिकापुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) महामाया मंडल द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत शंकर घाट स्थित मंदिर परिसर एवं छठ घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर श्रमदान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं महापौर श्रीमती मंजूषा भगत की उपस्थिति में भाजपा महामाया मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष निशांत सिंह शोलू तथा युमो मंडल अध्यक्ष सुधांशु चौबे के साथ कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को सम्पन्न किया।

इस अवसर पर निशांत सिंह (शोलू) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ भारत और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम में जन्मेजय मिश्रा, संजीव वर्मा, निरंजन रॉय, प्रियंका चौबे, प्रिया सिंह, सरस्वती यादव, अविनाश मंडल, अभिषेक सिंह पिंटी, ऋषु अंबष्ट, ओंकारेश्वर सिंह, सौरभ मिश्रा, आदिया गौतम, मनीष सिंह, रोहित विश्वकर्मा, शिरीष भगत, एमान सिद्दीकी, अरुण तिवारी, अमन विश्वकर्मा, अंश प्रताप सिंह, प्रयाग कंसारी, प्रशांत पांडे, रोहित सोनी सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में सुधांशु चौबे ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर