Explore

Search

September 19, 2026 7:10 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पशु तस्करी में संलिप्त फरार चल रहे एक और आरोपी सलमान गिरफ्तार प्रकरण में अब तक 12 नग भैंस एवं पिकअप वाहन तथा ब्रेजा कार की जप्ती कार्यवाही

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर

बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस द्वारा पशु तस्करी एवं अवैध पशु परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना राजपुर पुलिस ने पशु तस्करी के एक प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 11.06.2026 को थाना राजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा मवेशियों को क्रूरतापूर्वक पिकअप वाहन में भरकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा ग्राम गोपालपुर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक UP-65 QT-1375 की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में मवेशियों को अमानवीय एवं क्रूरतापूर्ण तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ पाया गया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी पिकअप चालक अशोक गिरी निवासी थाना चकिया, जिला चंदौली (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसके अन्य सहयोगी साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण आपस में मिलकर मवेशियों को वध हेतु उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में थे।प्रकरण की विवेचना के दौरान फरार आरोपी सलमान उर्फ सहजाद आलम पिता मुमताज आलम, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम विष्णुपुरा महा देवपुर चौकी डीन्दो थाना त्रिकुंडा , जिला बलरामपुर रामानुजगंज की लगातार तलाश की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध पशु परिरक्षण अधिनियम 2024 की धारा 4, 6 एवं 10, पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(डी) तथा धारा 3(5) बीएनएस के तहत थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 147/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
उक्त प्रकरण में अब तक 02 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग पिकअप वाहन, 01 नग ब्रेजा कार एवं कुल 12 नग भैंसों की जप्ती कार्यवाही की गई है। जप्त पशुओं को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है !
बलरामपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि पशु तस्करी, अवैध पशु परिवहन अथवा पशुओं के प्रति क्रूरता संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर