रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,,, बलरामपुर
राजपुर. बलरामपुर जिले के राजपुर सचिव संघ पर विज्ञापन वसूली से संबंधित झूठी और असत्य खबरों के प्रकाशन को लेकर सचिव संघ ने राजपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तहसीलदार राजपुर थाना प्रभारी राजपुर एवँ मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजपुर को ज्ञापन सौंप जांच कराते हुए संबंधितों के ऊपर कठोर कार्यवाही की माँग की है।
छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ राजपुर ने उक्त विषय में दो निजी समाचार पत्र के पत्रकार के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि दिनांक 18 मई 2026 को राजपुर जनपद क्षेत्र में पंचायत सचिव संघ पर विज्ञापन के नाम पर पंचायतों से अवैध वसुली करने के गंभीर आरोप लगाकर पेपर एवं मिडिया में प्रकाशित किया गया है, जो बिलकुल असत्य, बेबुनियाद एवं निराधार है। सचिव संघ इस प्रकाशन का पुरजोर विरोध करता है। उक्त खबर से सचिव संघ राजपुर बहुत ही आहत है। कथित पत्रकारों द्वारा कुछ मिडिया कर्मियो की भूमिका पर भी सवाल उठाई गई है, जो कि उचित नहीं है। पत्रकार द्वारा वर्ष 2022 की सूचि को स्वरचित, कुटरचना लिस्ट तैयार कर 4 वर्ष पुराना प्रकाशित किया गया है। उल्लेखित सूचि में दर्ज राशि सचिव संघ के हित एवं संगठन हेतू ली गई है ना कि विज्ञापन हेतु। उक्त पत्रकारों द्वारा पंचायतो में जाकर सचिव / सरपंच के उपर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है, राशि न देने पर इनके द्वारा पेपर में झुठा खबर छापने की धमकी दी जाती है। पत्रकारों के द्वारा इस प्रकार के कृत्य करने से सरपंच / सचिव को मानसिक रूप से आघात पहुंचा है एवं समस्त शासकीय योजनाओ के संचालन तथा विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रहा है। सचिव संघ ऐसे पत्रकारो के उपर जांच कर कठोर कार्यवाही करने की मांग करता है, जिससे की शासन प्रशासन एवं मिडिया के बीच मधुर संबंध स्थापित हो सके ।
उन्होंने उक्त आवेदन पर सहानुभूति पुर्वक विचार करने के साथ-साथ प्रकाशन का खण्डन हेतु एवं संबंधितो के उपर कठोर कार्यवाही कराने हेतु राजपुर एसडीएम तहसीलदार तथा थाना प्रभारी एवँ मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।





