Explore

Search

June 2, 2026 12:37 am

लेटेस्ट न्यूज़

मजदूरी का पैसा मांगना पड़ गया महंगा,दो युवकों के साथ लोहे की राड से मारपीट

सरगुजा. मजदूरी का पैसा मांगना पड़ गया महंगा,दो युवकों के साथ लोहे की राड से मारपीट,मामला दर्ज।

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोरजा में दो युवकों को अपने मजदूरी का पैसा मांगना काफ़ी महंगा पड़ गया जहाँ उक्त दोनों युवकों के साथ लोहे की रॉड से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के घटना 30 मई दिन शनिवार की रात्रि 8.30 बजे की है। जहाँ रामकुमार पैकरा पिता राजाराम कंवर आरोपी कोरजा निवासी राजेश यादव के यहाँ ट्रेक्टर चलाने का कार्य करता था जिसके बाद मजदूरी का कुछ महीनों का भुगतान बाकी था जिसे लेने के लिए रामकुमार ने राकेश यादव को फ़ोन किया ,फ़ोन पर शाम को पैसा ले जाने की बात हुई। शाम के क़रीब 08.30 बजे रामकुमार अपने रिश्तेदार विजय पैकरा के साथ राकेश यादव के घर पहुँचा जहाँ राकेश यादव शराब के नशे में धुत था। पैसे मांगने की बात सुनकर वह काफ़ी गुस्से में आ गया और वही दोनों के बीच पैसे को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई इस बीच मामला इतना बढ़ गया की राकेश यादव ने दोनों युवकों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जहाँ रॉड के प्रहार से रामकुमार वहीं अचेत होकर गिर पड़ा तथा विजय पैकरा के हाथ पैर और गर्दन में गंभीर चोंटे आई। किसी तरह अपने परिवारजनों को इस घटना की सूचना विजय पैकरा के द्वारा दी गई इसी बीच विजय पैकरा का मोबाइल छीनते हुए दो पहिया वाहन को भी आरोपी ने पूरी तरह छतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवारजनों ने दोनों घायल युवकों को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया जिसके बाद लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों का इलाज जारी है। फिलहाल पीड़ित की सूचना पर लखनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 173 बीएनएस के अंतर्गत धारा 296 (B),351 (3),115 (2),324 (2) के तहत कार्यवाही की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी के विषय में बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन बदमाश और अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके साथ ऐसे कई मामले कई लोगो के साथ हो चुके हैं जहाँ आरोपी ने पूर्व में भी कई मामलो में मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर