अंबिकापुर. सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बेहद संवेदनशील और असंवेदनशील घटना सामने आई है। नसबंदी (ट्यूबेक्टॉमी) ऑपरेशन के दौरान एक महिला मरीज को असहनीय दर्द होने के बावजूद डॉक्टर द्वारा थप्पड़ मार दिए जाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना के बाद महिला के परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।
परिजनों का आरोप है कि महिला को ऑपरेशन के दौरान सही तरीके से एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) नहीं दी गई। जिसके कारण वह तेज दर्द से तड़प रही थी। जब दर्द सहन न कर पाने के कारण महिला ने अपने हाथ-पैर हिलाए, तो ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर ने गुस्से में आकर महिला को थप्पड़ जड़ दिया।
पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से नसबंदी ऑपरेशन के लिए अस्पताल के चक्कर काट रही थी, लेकिन बार-बार टाल दिया जा रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अस्पताल परिसर में नारेबाजी और हंगामे की स्थिति बन गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधक डॉ. जेके रेलवानी स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित परिजनों ने मांग की है कि दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और महिला को उचित मुआवजा दिया जाए।
अभी तक अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, हालांकि आंतरिक जांच चल रही है। इस घटना ने पूरे सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और डॉक्टरों की संवेदनशीलता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में लखनपुर ने आरोपी किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
September 19, 2026
8:05 pm
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
September 14, 2026
8:00 pm
चौपाल संस्था में कार्यरथ युवती के साथ छेड़छाड़ रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
September 13, 2026
10:37 pm
लखनपुर में बेखौफ बकरा चोरों का आतंक, दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने उड़ाया बकरा
September 9, 2026
10:45 pm



