लखनपुर – आपसी सद्भावना और एकता के प्रतीक हजरत बाबा जमाशाह रह0 अलैह की मजार पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 30 और 31 मई को सालाना उर्स का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए उर्स कमेटी के बैठक के साथ ही उर्स कमेटी का गठन भी पूर्ण कर लिया गया है। उर्स कमेटी के निर्णय अनुसार आगामी 30 मई दिन शनिवार को संदलपोशी का कार्यक्रम सहित 31 मई दिन रविवार को क़व्वाली के कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इस पूरे कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियो से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल कमेटी उर्स की तैयारियों को लेकर सक्रिय हो गई है जहाँ बाबा का मजार पर आगामी उर्स के मद्देनज़र व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। गौरतलब है कि हजरत बाबा जमाशाह रह0 अलैह की मजार लखनपुर के बंधा ग्राम में स्थित है जहाँ सभी धर्म के लोग आदर के साथ बाबा को नमन करने तथा अपनी मनचाही मुराद पूरी करने माथा टेकने बाबा के दर पर पहुंचते हैं। ऐसे में उर्स के आयोजन पर बड़ी संख्या में जायरीनो का हुजूम उर्स के मौके बाबा के दर पर उमड़ता है। इस वर्ष उर्स कमेटी के संचालन एवं देखरेख के लिए सदर शराफ़त अली को सर्वसहमति से नियुक्त किया गया है साथ ही नायब सदर के रूप में जसीमुद्दीन (बंधा),इरशाद ख़ान (पप्पू),सचिव नूर मोहम्मद,खजांची के रूप में ताहिर नूर,गप्पू ख़ान को मनोनीत किया गया है। इस वर्ष कमेटी के सदस्यों में इमरान हुसैन,मक़सूद हैदर, जौहर अली,सोबारक,शमीम ख़ान हासिम खान, जानिसार अख्तर,इमरान अंसारी,तबरेज खान जुनाडीह,शहदुल, ,महफूज हैदर,साबिर अंसारी को ज़िम्मेदारी दी गई है।
लेटेस्ट न्यूज़





