अंबिकापुर. लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगला राइस मिल के पास 12 अप्रैल दिन रविवार की दोपहर लगभग 2.30 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराए।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो युवकों की गंभीर चोट लगने पर मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार्यक्रम से लौट रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल युवक को उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। डॉक्टर के द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार करते हुए एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृत युवकों के शवो को कब्जे में लेकर डायल 112 वाहन के माध्यम से लखनपुर अस्पताल लाकर मर्चुरी में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और लोगों को शव को देखते हुए उनका रो-रो कर बुरा हाल है। मृत्यु युवकों का नाम आदित्य पिता महेश राम, बाबूलाल पिता भगत राम, घायल युवक का नाम अमन पिता संतोष सभी निवासी छिंदकालों थाना दारिमा निवासी बताए जा रहे हैं। ग्राम निम्हा से अपने गृह ग्राम छिंदकालों लौटने के दौरान यह घटना घटित हुई है। फिलहाल लखनपुर पुलिस सड़क दुर्घटना को लेकर मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल व्याप्त है।
लेटेस्ट न्यूज़





