Explore

Search

July 26, 2026 10:03 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ

अंबिकापुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए नई हवाई सेवा का ऑनलाइन (वर्चुअल) उद्घाटन किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और सांसद चिंतामणि महाराज सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अथक प्रयासों से यह लंबे समय से प्रतीक्षित हवाई सेवा संभव हो सकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सेवा से सरगुजा संभाग में पर्यटन उद्योग को तेज गति से बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में नई ऊर्जा आएगी।

उद्घाटन के तुरंत बाद सांसद चिंतामणि महाराज पहली उड़ान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। यात्रियों ने नई सुविधा की भरपूर सराहना की और कहा कि अब राजधानी दिल्ली पहुंचना काफी आसान और सुविधाजनक हो गया है।

अंबिकापुर से दिल्ली की यह हवाई सेवा क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करती है। इसके शुरू होने से न केवल पर्यटन क्षेत्र बल्कि व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। यह सेवा सप्ताह में दो दिन (सोमवार और बुधवार) संचालित होगी और बिलासपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।

माना जा रहा है कि इस नई उड़ान से सरगुजा संभाग को राष्ट्रीय राजधानी से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और दूरदराज के इलाकों का विकास तेज होगा।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर