Explore

Search

March 20, 2026 3:10 am

लेटेस्ट न्यूज़

जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल के प्रयास से 18 मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु 90 लाख की स्वीकृति

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,, बलरामपुर

राजपुर – धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा राजपुर क्षेत्र के 18 मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु कुल 90 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस स्वीकृति के अंतर्गत बुढ़ाबगीचा का पछिमा देवता मंदिर, कौडु का शिव मंदिर, ओकरा का ढोढी डारिया शिव मंदिर, नवकी का समलाया मंदिर, अमदरी का शिव मंदिर, घोरघड़ी का शिवडांड़ मंदिर, बरियों का राम मंदिर, भिलाईखुर्द का शिव मंदिर, खुखरी का हनुमान मंदिर, शिवपुर का शिव मंदिर, अमडीपारा का शिवगढ़ मंदिर, जिगडी का हनुमान मंदिर, डिगनगर का शिव मंदिर सहित नगर पंचायत राजपुर के विभिन्न वार्डों के सत्ती, महामाया, हनुमान एवं कोठी पत्थर मंदिर शामिल हैं।

जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बताया कि मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु यह स्वीकृति उनके द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर प्राप्त हुई है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के अनुमोदन का विशेष योगदान रहा।

उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए राजपुर क्षेत्र के धर्मप्रेमियों की ओर से क्षेत्रीय विधायक एवं विभागीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। इस स्वीकृति से क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर