Explore

Search

June 21, 2026 4:53 am

लेटेस्ट न्यूज़

अपने ही रिश्तेदार आरक्षक ने 19 लाख की ठगी की, वर्दी की आड़ में महिला को जेल भिजवाया

अंबिकापुर. शहर में एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला अनुपमा सिंह ने अपने ही रिश्तेदार, पुलिस विभाग के आरक्षक प्रवीण प्रताप सिंह पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने आज आईजी सरगुजा को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई और आरोपी आरक्षक के खिलाफ उचित जांच की मांग की है।
अनुपमा सिंह के अनुसार, आरक्षक प्रवीण प्रताप सिंह ने उनसे जमीन में पैसा लगाने के नाम पर 30 लाख रुपये उधार लिए थे। तीन महीने बाद आरोपी ने वादे के मुताबिक लगभग 11 लाख रुपये थोड़े-थोड़े करके वापस कर दिए। लेकिन इसके बाद पिछले दो साल से बाकी बचे 19 लाख रुपये वापस नहीं किए गए।
जब अनुपमा सिंह और उनके साथी पैसे वापस मांगने लगे, तो आरोपी आरक्षक प्रवीण प्रताप सिंह ने वर्दी की आड़ में उन्हें धमकाया। उन्होंने गांधीनगर थाना में पीड़ित महिला अनुपमा सिंह और उनके साथियों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। परिणामस्वरूप महिला को जेल भी भेज दिया गया।
अब जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अनुपमा सिंह ने सीधे आईजी सरगुजा का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए आरक्षक प्रवीण प्रताप सिंह के खिलाफ तत्काल जांच शुरू करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर