Explore

Search

March 9, 2026 6:46 pm

लेटेस्ट न्यूज़

घरेलू और कमर्शियल गैस की कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने PM का फूंका पुतला

अंबिकापुर. घरेलू और कमर्शियल गैस की कीमतों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। मध्यपूर्व में युद्ध प्रारंभ होने पर मोदी सरकार ने लगातार यह दावा किया था कि देश मे पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याय भंडारण है और कीमतों में वृद्धि नहीं होगी। लेकिन 7 मार्च से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपए और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए की वृद्धि तेल कंपनियों के द्वारा की गई है। यह वृद्धि उज्ज्वला उपभोक्ताओं पर भी लागू की गई है। सिर्फ कीमतों में ही वृद्धि नहीं हुई है, साथ ही दूसरे सिलेंडर की रिफलिंग जो 16 दिनों में होती थी का समय बढ़ाकर 21 दिन कर दिया है। सरकार चाहती तो करों में कटौती कर आम जनता को राहत दे देती। लेकिन सरकार ने युद्ध की आड़ में देश की जनता को महंगाई का तोहफा दे दिया है। पुलिस के साथ छीनाझपटी के बीच प्रधानमंत्री का पुतला दहन करने उपरांत मीडिया से बातचीत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि यह सब एप्सटीन फाइल और अडानी पर कार्यवाही के दबाव में मोदी सरकार अमेरिका परस्त हो गई है। इसका परिणाम था कि उसने रशिया से तेल और गैस खरीदना बंद कर दिया। आज युद्ध की स्थिति में मध्यपूर्व के देशों पर निर्भरता ने देश को महंगाई में झोंक दिया है। इस स्थिति के बावजूद सरकार करों में कटौती कर आम जनता को राहत दे सकती थी लेकिन इस सरकार ने आम जनता के बजाए तेल कंपनियों के हित को देखा। पुतला दहन के दौरान दुर्गेश गुप्ता, संजय सिंह, अनूप मेहता, लोकेश कुमार, गुरुप्रीत सिद्धू, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, विकल झा, आलोक सिंह, अमित सिन्हा, हिमांशु जायसवाल, आशीष जायसवाल, अमित सिंह, विकास केशरी, सुरेंद्र गुप्ता, आकाश अग्रहरि, अली सोहेल, शिवराज सिंह, अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, संजर नवाज, नवनीत सिंह, आयुष सोनी, आकाश यादव, आयुष, अंशु, अभिनव काशी, प्रमोद, सत्यम आदि मौजूद थे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर