Explore

Search

April 24, 2026 11:33 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संत इग्नासियुस चर्च झींगों में विविध कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम झींगों स्थित संत इग्नासियुस चर्च परिसर ईसाई समाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान देना, उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना रहा।

कार्यक्रम का संचालन फादर बर्थोलिनुस केरकेट्टा , सिस्टर बिमला बड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी दीपिका तिर्की ने संभाली। इस अवसर पर सामरी डिनरी के मार्गदर्शन में आयोजन किया गया। जिसमें कई गई गांव के महिला संघ की माताएं भी उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसके बाद महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बसेन सर्कल, करजी सर्कल, राजपुर सर्कल तथा खुखरी सर्कल की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान खेलकूद एवं पारंपरिक गतिविधियों से जुड़े कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में फुग्गा दौड़, रस्सी दौड़, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ जैसी खेल गतिविधियों के साथ-साथ दोना-पत्तल सिलाई और पारंपरिक शादी गीतों की प्रस्तुति भी शामिल रही। इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच आपसी सहयोग, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक भी देखने को मिली।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में उनकी भागीदारी को नई ऊर्जा मिलती है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर