Explore

Search

February 4, 2026 11:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

पुराना शराब माफिया लड्डू सिंह उर्फ रंजीत सिंह (पवन सिंह गिरोह का सदस्य) 15 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ इनोवा कार सहित गिरफ्तार!

सरगुजा. आबकारी विभाग की टीम ने एक बार फिर शराब तस्करों पर सख्ती बरती है। मैनपाट अड़ची इलाके में शनिवार रात करीब 9 बजे छापेमारी के दौरान पुराने शराब माफिया लड्डू सिंह उर्फ रंजीत सिंह (पवन सिंह गिरोह ) के सदस्य को 15 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ इनोवा कार समेत गिरफ्तार कर लिया गया वही मौके पर नरेंद्र पासवान नामक युवक भी था जो मौके से फरार हो गया यह वही नरेंद्र पासवान है जो सुभाषनगर अंग्रेजी शराब दुकान में शराब मिलावटी में पकड़ा गया था जिसके बाद इसे दुकान से ब्लेक लिस्ट कर दिया गया था। आरोपी मध्य प्रदेश से शराब लाकर सरगुजा में सप्लाई करने की कोशिश कर रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, पवन सिंह गिरोह लंबे समय से दूसरे राज्यों से अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप लाकर सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ के कई जिले में मोटी कमाई कर रहा है। 2022 में भी आबकारी विभाग ने इसी ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई की थी, जब बड़े स्तर पर कांग्रेस शासन काल में शराब में मिलावट का मामला सामने आया था। इसी गिरोह ने शराब में हुए मिलावट को अंजाम दिया था,एक बार फिर यह गिरोह सरगुजा में सक्रिय नजर आ रहा है। विभाग की जांच में कई पुराने शराब माफियाओं के फिर सक्रिय होने के की पुष्टि हुई हैं, जिसके बाद आबकारी विभाग सहित पुलिम विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।

गिरफ्तारी के दौरान जब्त की गई 15 पेटी अंग्रेजी शराब की कीमत बाजार में लाखों में बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आबकारी अधिकारी का कहना है कि सरगुजा में अवैध शराब तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए लगातार छापेमारी जारी रहेगी।

( पूर्व में शहर के नजदीक क्रान्तिप्रकाशपुर में बड़े पैमाने पर जो शराब बरामद हुई थी वहीं भी इन्हीं गिरोह के द्वारा सप्लाई की गई थी) गिरोह के जो बड़े सरगना है वह भी अभी पुलिस और आबकारी विभाग के चंगुल से बाहर है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर