Explore

Search

February 4, 2026 11:29 am

लेटेस्ट न्यूज़

मतदाता सूची से एक ही समुदाय के नाम विलोपन कराने की साजिश!

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,,, बलरामपुर 

राजपुर — छत्तीसगढ़ में एसआईआर प्रक्रिया के बाद प्रकाशित मतदाता सूची से एक विशेष समुदाय के नागरिकों के नाम विलोपन कराने की साजिश सामने आई है। आरोप है कि असामाजिक तत्वों द्वारा जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत ग्राम कदौरा के सांत्वन मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फॉर्म-07 के माध्यम से आपत्तियां दर्ज कराई गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोटडीह निवासी तथा भाजपा के बूथ लेवल एजेंट बनारसी दास द्वारा ग्राम कदौरा के मतदाताओं के नाम विलोपन हेतु आपत्ति दर्ज कराई गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम कदौरा के प्रभावित मतदाता बीएलओ के साथ तहसीलदार राजपुर से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

इस दौरान तहसीलदार राजपुर कावेरी मुखर्जी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की आपत्ति का निराकरण समुचित जांच के बाद ही किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो मतदाता संबंधित ग्राम में वास्तविक रूप से निवासरत और पात्र हैं, उनके नाम मतदाता सूची में यथावत रहेंगे तथा किसी भी प्रकार के दबाव में आने की आवश्यकता नहीं है।

तहसीलदार से हुई चर्चा के दौरान ग्राम कदौरा के मतदाताओं के साथ कांग्रेस नेता लाल साय मिंज, पीटर लकड़ा, पार्षद विश्वास गुप्ता, सुरेश सोनी सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

“शंका के आधार पर पार्टी के बूथ अध्यक्ष या बूथ लेवल एजेंट द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई होगी, लेकिन जो मतदाता पात्र हैं, उनका नाम किसी भी परिस्थिति में नहीं कटेगा।”

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर