रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,, बलरामपुर
शंकरगढ़. शंकरगढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्त किए जाने पर विजय पैकरा का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के. पी. सिंहदेव, अरुण गुप्ता, उम्मत रसूल, विवेक सिंहदेव, सत्यनारायण अग्रवाल, सीमु अग्रवाल, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजीव तिर्की, विनीता तिर्की, वंदना मिंज, मरियम तिर्की, रामशरण यादव, हृदयानंद यादव, रामसुंदर, कृष्णा नाग, लेदू लकड़ा, अज्जू गुप्ता, शमीम अंसारी, सरवर आलम, मुकेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के. पी. सिंहदेव ने कहा कि विजय पैकरा एक अनुभवी, जमीनी और संगठन के प्रति समर्पित नेता हैं। संगठन ने उन पर पुनः विश्वास जताया है, जो पूरी तरह उचित है। उनके नेतृत्व में शंकरगढ़ ब्लॉक में कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।
वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय पैकरा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश एवं जिला नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के सम्मान और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का कार्य करूंगा। आने वाले समय में सभी को साथ लेकर कांग्रेस को शंकरगढ़ ब्लॉक में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ संगठन हित में कार्य करने और कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का संकल्प लिया।



