Explore

Search

September 19, 2026 11:20 pm

लेटेस्ट न्यूज़

छात्र राजनीति से शुरुआत कर युवा मोर्चा में प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बने राजपुर जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो बलरामपुर,,,,

राजपुर/ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से राजनीति में अपनी यात्रा शुरू करने वाले आकाश अग्रवाल को भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम में प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। वर्तमान में वे जनपद उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। आकाश अग्रवाल की छवि राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी एक सक्रिय और अग्रणी कार्यकर्ता के रूप में रही है। वे अपने पिता अशोक अग्रवाल के साथ बीते कई वर्षों से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में निरंतर सहभागिता निभाते आ रहे हैं। अशोक अग्रवाल कंबल वितरण एवं भंडारा आयोजनों के लिए क्षेत्र में विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं, जिसके चलते उन्हें लोग स्नेहपूर्वक “कंबल और भंडारा मैन” के नाम से जानते हैं। वहीं आकाश अग्रवाल भी युवाओं के बीच सक्रिय रहते हुए संगठनात्मक कार्यों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। राजपुर विकासखंड में आकाश अग्रवाल और अशोक अग्रवाल की सामाजिक सक्रियता और जनसंपर्क को प्रभावशाली माना जाता है, जिसके चलते भाजपा संगठन उन्हें लगातार अपने साथ जोड़े रखने के लिए प्रयासरत रहता है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर