Explore

Search

August 5, 2026 10:37 am

लेटेस्ट न्यूज़

धान खरीदी केंद्र में बड़ा हादसा कृषक की मौके पर मौत से मचा हड़कंप

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,, बलरामपुर 

बलरामपुर. बलरामपुर जिला के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत धान खरीदी केंद्र कुसमी में आज बड़ा हादसा हो गया, जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। मृतक किसान की पहचान ग्राम केदली निवासी हरिमोहन एक्का पिता अगनु एक्का, उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई है। वे अपने स्वयं के ट्रैक्टर से धान बेचने उपार्जन केंद्र पहुंचे थे।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉली से धान की 4-5 बोरियां नीचे गिर गई थीं, जिन्हें उठाने के लिए हरिमोहन एक्का और उनका ड्राइवर ट्रैक्टर व ट्रॉली के बीच पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर पीछे की ओर सरक गया, जिससे किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा पूरी घटना की जांच जारी है।

अचानक हुए इस हादसे से धान खरीदी केंद्र में मौजूद किसानों व कर्मचारियों में आतंक और शोक का माहौल है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर