Explore

Search

February 4, 2026 10:10 am

लेटेस्ट न्यूज़

प्रेम प्रसंग में की गई थी महिला की हत्या,आरोपी युवक और उनकी मां गिरफ्तार

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर

बलरामपुर. थाना रामचंद्रपुर क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है कि मृतिका के भाई के द्वारा दिनांक 08/12/ 2025 को थाना सनावल में गुम इंसान दर्ज कराया गया था कि उक्त दिनांक को रात्रि से मृतिका आपने घर से बिना बताए कही चली गई है जिस पर सनावल पुलिस के द्वारा खोजबीन की जा रही थी जो दिनांक 09/12/2025 को ग्राम सिलाजु के चना महुआ जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिला जो थाना सनावल के गुम इंसान के रूप में पहचान होने पर सनावल पुलिस द्वारा थाना रामचंद्रपुर क्षेत्र का मामला होने से थाना रामचंद्रपुर को सूचना देने पर थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 53/25 धारा 103(1),238, 3(5)bns कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान प्रकरण में मृतिका के प्रेमी रविन्द्र निवासी ग्राम सिलाजु पर शक होने से अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ कीये जाने से आरोपी द्वारा अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था, मृतिका द्वारा शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था जिससे नाराज हो कर अपने मां के साथ मिलकर मृतिका को उसके गांव जा कर अपने साथ ला कर अपनी मां एवं मृतिका को घर छोड़ने के बहाने से ग्राम सिलाजु के जंगल ले जा कर अपने गमछा से मृतिका का गला दबा कर हत्या करना स्वीकार किया है। मामले में आज दिनांक 11.12.25 को उक्त दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर