Explore

Search

March 22, 2026 12:26 am

लेटेस्ट न्यूज़

धान खरीदी केंद्रों में बिचौलिए सक्रिय किराना दुकान व राइसमिलो से धान खरीद कर किसानों के नाम पर उपार्जन केदो में खपा रहे धान

अंबिकापुर. धान खरीदी केंद्रों में बिचौलिए सक्रिय
किराना दुकान व राइसमिलो से धान खरीद कर किसानों के नाम पर उपार्जन केदो में खपा रहे धान।

सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र में इन दिनों बिचौलिए सक्रिय नजर आ रहे हैं। बिचौलिए प्रतिदिन शाम 4 बजे से लेकर रात 10 बजे के बीच पिकप ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों में किराना दुकानों और राइस मिलों से धान खरीद कर किसान के घर में रख रहे हैं और दूसरे दिन धान उपार्जन केंद्रों में धान खपाने का कार्य इन बिचौलियों के द्वारा किया जा रहा है। यही नहीं ये बिचौलियों इतने शातिर है कि नए धान के साथ पुराने धान को मिक्स कर दिया जा रहा है। प्रशासन के द्वारा सरकार को चपत लगाने वाले बिचौलियों और अवैध धन भंडारण को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है परंतु लखनपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिचौलियों सक्रिय नजर आ रहे हैं। सुबह से शाम तक बिचौलिए धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ बैठकर धन खपाने का कार्य कर रहे और छत्तीसगढ़ सरकार को लाखों रुपए चपत लगा रहे हैं। धान उपार्जन केंद्र में इन बिचौलियों पर अंकुश लगाने अब तक प्रशासन की ओर से कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में प्रशासन के द्वारा इन बिचौलियों पर अंकुश लगाने किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।

एसडीएम वन सिंह नेताम

इस संबंध में अनुज भाग्य अधिकारी राजस्व सुमन सिंह नेम से फोन पर बात करने पर उनके द्वारा कहा गया कि अवैध धान परिवहन और भंडारण को लेकर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं अवैध धान परिवहन और भंडारण को टीम गठित की गई है।इस टीम में तहसीलदार खाद्य निरीक्षक सहकारिता विभाग और मंडी विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर