Explore

Search

August 5, 2026 9:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

सुने मकान का ताला तोड़ नगदी सहित सामानों की चोरी जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर. लखनपुर नगर के झीनपुरी पारा के सुने मकान का ताला तोड़ नगदी सहित सामानों की चोरी जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 01 झीनपुरी पारा 12 व 13 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मोहल्ले वासियों ने इसकी सूचना मकान मालिकों सहित लखनपुर पुलिस को सूचना दी।लखनपुर पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। वार्डवासियों से मिली जानकारी के मुताबिक झीनपुरी पारा निवासी काशीनाथ साहू का परिवार रायपुर और विजय नारायण पांडे परिवार सहित अंबिकापुर में निवास करते हैं। सुना मकान पाकर अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तो अंदर प्रवेश कर काशीनाथ साहू के घर आलमारी से 15 हजार नगद अन्य सामान तथा विजय नारायण पांडे के घर से महंगे बर्तन की चोरी कर ली गई है। चोरी के के मामले को लेकर लखनपुर पुलिस जांच में जुटी है।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर