सरगुजा. अम्बिकापुर ब्लॉक सरपंच संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कांग्रेस समर्थित रामसाय मिंज जो ग्राम सरई टिकरा के सरपंच हैं ने एकतरफा जीत हासिल की है। सरपंच संघ का यह चुनाव आज जनपद पंचायत अम्बिकापुर में सम्पन्न हुआ। अम्बिकापुर ब्लॉक में स्थित 101 ग्राम पंचायतों के 99 सरपंचों ने इस चुनाव के मतदान में हिस्सा लिया। 2 सरपंच व्यक्तिगत कारणों से इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाये। इस चुनाव में मुख्य। मुकाबला कांग्रेस समर्थित रामसाय मिंज और सोनू तिग्गा के बीच था। कांग्रेस समर्थित रामसाय मिंज को एकतरफा 76 वोट प्राप्त हुए और वो विजयी हुए। विरोधी प्रत्याशी सोनू तिग्गा को महज 23 वोट प्राप्त हुए। अम्बिकापुर शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों से बने जनपद पंचायत में कांग्रेस को पहले से ही बहुमत प्राप्त है। उसके बाद सरपंच संघ के एकतरफा चुनाव में पार्टी की जीत निःसंदेह अम्बिकापुर ग्रामीण में कांग्रेस की मजबूती की परिचायक है। यहाँ दोनों जिला पंचायत क्षेत्रों में भाजपा के हैवीवेट नेताओं के परिजन जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। इसके बावजूद जनपद पंचायत में बहुमत और पंचायत संघ के चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत बड़ा संदेश दे रही है।
लेटेस्ट न्यूज़
पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं मोबाईल दुकान में घुसकर चोरी करने वाले तीन आरोपी भेजे गए सलाखों के पीछे
March 6, 2026
10:57 pm
बुचड़खाना ले जा रहे मवेशी तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार
February 22, 2026
10:47 pm
हत्या कांड में फंसे एसडीएम करुण डहरिया जेल जाने के बाद निलंबित आदेश
February 18, 2026
8:10 pm





