सरगुजा. कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का दल रामगढ पर्वत पर कोल ब्लॉक के कारण पड रहे दुष्प्रभाव के आकलन के लिए 16 सितंबर को रामगढ का दौरा करेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने जानकारी दी है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के द्वारा हाल ही में किया गया खुलासा कि गलत आंकड़ों के आधार पर रामगढ पर्वत के ठीक बगल में स्थित खदान को खोलने का प्रयास किया जा रहा है, काफी चिंताजनक है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस क्षेत्र में पूर्व से मौजूद खदानों में हो रहे ब्लास्टिंग के कारण पहले से ही रामगढ पर्वत को भारी क्षति की खबरें लगातार स्थानीय लोगों और मीडिया के माध्यम से आ रही है। अब पहाड़ के बगल में नया खदान खोलने से पूरे पहाड़ का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जायेगा। उन्होंने कहा है कि रामगढ प्रभु राम के वनवास काल से जुड़ा प्रतीक है जिसका व्यापक धार्मिक महत्व है। किसी के व्यावसायिक लाभ के लिये हम स्थानीय निवासियों के धार्मिक विश्वास पर आघात करने नहीं देंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ रामगढ पर्वत को हो रही क्षति के आंकलन के लिये 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पीसीसी उपाध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव, पूर्व महापौर अजय तिर्की, निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस अम्बिकापुर शहर और ग्रामीण के क्रमशः हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, अरविंद सिंह, संजय विश्वकर्मा, हेमंत तिवारी, विनीत विशाल जायसवाल भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे स्थानीय निवासियों से इस क्षति को लेकर जानकारी प्राप्त करेंगे। वहाँ प्राप्त साक्ष्यों के अनुशीलन के लिये विशेषज्ञों से चर्चा कर इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक करेंगे।
लेटेस्ट न्यूज़
गुम व्यक्ति की कुएं में मिली लाश जांच में जुटी पुलिस
January 14, 2026
6:15 am
राशन गबन के मामले में सहायक विक्रेता एवं खाद्य निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध!
January 7, 2026
5:59 pm
खलिहान में रखे पैरावट में लगी आग
December 18, 2025
5:45 pm



