Explore

Search

March 22, 2026 12:23 am

लेटेस्ट न्यूज़

ब्लॉक कांग्रेस और बूथ के बीच की कड़ी को मजबूत बनाने कांग्रेस ने किया सभी ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति

सरगुजा. कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले के दशो सांगठनिक ब्लॉक में 61 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है. कांग्रेस ने अपने उदयपुर अधिवेशन में संगठन की मजबूती के लिये ब्लॉक अध्यक्ष और बूथ लेबल अभिकर्ता के मध्य माइक्रो मैनेजमेंट के लिए मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया था. कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के उपरांत बालकृष्ण पाठक ने मंडल अध्यक्षों के नियुक्ति को प्राथमिकता देते हुए 15 जुलाई के पूर्व इस प्रक्रिया को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा था जो समय पूर्ण पूरा हो गया. पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ऐसा पहला संगठन है जिसने शतप्रतिशत मंडल नियुक्ति के लक्ष्य को पूरा किया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अनुमोदित सूची अनुसार नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को आज उनके ब्लॉक अध्यक्षों की उपस्थिति में आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य ओर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने उनका नियुक्ति प्रमाण पत्र आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में उन्हें सौपा. इस अवसर पर उन्हें संबोधित करते हुए उन्होंने सर्वप्रथम कांग्रेस जिलाध्यक्ष को इस उपलब्धि की बधाई दी. उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव आयोग जो कर रहा है उसको देखते हुए ये कवायद महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि ब्लॉक और बूथ के बीच की कड़ी के रूप में मंडल अध्यक्ष और उनकी टीम चुनाव में पार्टी के निर्णायक बढ़त में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी. इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति ने वर्ष 2025 को कांग्रेस के संगठनात्मक मजबूती देने के लिए तय किया है. सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा लिया है. उन्होंने कहा कि 2025 के अंत तक सरगुजा जिले में प्रत्येक बूथ तक संगठन को एक मजबूत आधार दे दिया जायेगा.

इस दौरान पीसीसी उपाध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव, 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, अरविंद सिंह, विनय शर्मा, अमित सिंहदेव, सिद्धार्थ सिहदेव, बलराम यादव, राजनाथ सिंह, इंद्रजीत धंजल, प्रदीप गुप्ता, नारद गुप्ता, मो इस्लाम, दुर्गेश गुप्ता आदि मौजूद थे.

ब्लॉक कांग्रेस और बूथ के बीच की कड़ी बनेगा मंडल

बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट की दृष्टि से कांग्रेस ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अधीन मंडल बनाने का निर्णय लिया था. इन मंडलो के निर्माण एक जिला कांग्रेस कमेटी या ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदृश होगा जहाँ 15 लोगो की कार्यकारिणी होगी. भौगोलिक क्षेत्र, मतदाता की संख्या आदि के आधार पर एक मंडल अध्यक्ष विभिन्न बूथों के बीएलए के बीच कार्य करते हुए बूथ और अनुभाग स्तर पर पार्टी के जनाधार को मजबूत करेगा. मंडल अध्यक्ष को बीएलए के नियुक्ति की अनुशंसा का अधिकार होगा साथ ही वो बूथ लेबल पर बीएलए की कार्यकारिणी भी तैयार करवाएगा. सरगुजा जिले में कुल 61 मंडल का निर्माण हुआ है, जिनमे अम्बिकापुर शहर ब्लॉक में 6, अम्बिकापुर ग्रामीण ब्लॉक में 9, लखनपुर 9, उदयपुर 5, दरिमा 6, लुण्ड्रा 3, धौरपुर 2, बतौली 7, सीतापुर 8, मैनपाट 6 शामिल हैं जिनके नवनियुक्त अध्यक्षों को आज आदित्येश्वर शरण सिहदेव ने नियुक्त पत्र प्रदान किया.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर