Explore

Search

May 6, 2026 11:50 pm

लेटेस्ट न्यूज़

रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

बलरामपुर. शंकरगढ़ बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में आज एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 15000 की रिश्वत लेते एक पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार पटवारी का नाम महेंद्र कुजूर है और वह विनायकपुर गांव में पदस्थ था, पटवारी ने एक ग्रामीण से उसके पैतृक जमीन के सीमांकन करने के बदले ₹15000 की मांग किया था और गुरुवार को रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन ब्यूरो ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित का नाम राजेश यादव है और वह विनायकपुर का रहने वाला है. उसके पैतृक जमीन के सीमांकन के लिए तहसीलदार ने तीन पटवारी को इसके लिए आदेश जारी किया था. इस दौरान पटवारी महेंद्र कुजूर ने पीड़ित से ₹20000 की मांग किया था. बाद में जब एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने इसका सत्यापन कराया तो 15000 रुपए में सौदा तय हुआ था. गुरुवार को शंकरगढ़ पटवारी ,कार्यालय में 15000 की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पटवारी महेंद्र कुजूर को गिरफ्तार कर और उसे जेल भेज दिया है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर