अंबिकापुर. सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम बिनिया के आश्रित ग्राम जीवालिया में सड़क किनारे श्रीप्रसाद खलखो पिता परसे खलखो के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर किया गया था. ग्राम पंचायत की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने कई बार ग्रामीण को नोटिस जारी किया गया इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया और अतिक्रमणकारियों के द्वारा उक्त अतिक्रमण भूमिपर 15 दिवस के भीतर मकान का निर्माण किया कर लिया गया. ग्राम पंचायत बिनिया के सरपंच सचिव पंचों द्वारा ग्राम सभा में अतिक्रमण हटाया जाना है प्रस्ताव पारित किया गया था और नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने ग्रामीण को कहा गया. उक्त भूमि पर ग्राम पंचायत की ओर से शासकीय निर्माण कराया जाना था परंतु अतिक्रमणकारियों के द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था और वाद विवाद की स्थिति निर्मित किए जाने के बाद ग्राम पंचायत की ओर से नायब तहसीलदार उमेश तिवारी को अवगत कराते हुए पुलिस बल की मांग किया गया और अतिक्रमण हटाने तिथि निर्धारित की गई. प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में ग्राम पंचायत की ओर से जेसीबी मशीन के माध्यम से नवनिर्मित मकान तोड़कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है. इस दौरान नायब तहसीलदार उमेश तिवारी कुन्नी और केदमा चौकी प्राभारी भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि महंत ग्रामीण सहित पुलिस बल मौजूद रहा.
लेटेस्ट न्यूज़
मैनपाट की 3.46 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला, पांच लोगों पर FIR के निर्देश
October 23, 2026
9:45 pm
सड़क पर बाँधी रस्सी में फंसकर बाइक सवार युवक की मौत, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
October 17, 2026
7:40 pm
पुरानी रंजिश में साले ने टांगी से वार कर जीजा की कर दी बेरहमी से हत्या
October 13, 2026
11:41 am



