सरगुजा। बतौली थाना क्षेत्र के बेलकोटा में नेशनल हाईवे-43 पर रविवार को एक केमिकल लोड ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और इलाके में हड़कंप फैल गया।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक CG 15 FJ 4994 रेणुकूट से केमिकल लेकर विशाखापट्टनम की ओर जा रहा था। रास्ते में शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रक में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक जितेंद्र और वाहन चालक सिकंदर ने तत्काल मोर्चा संभाला। बतौली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया, जिसने आग बुझाने का प्रयास किया।
फिलहाल आग लगने से हुए नुकसान और घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन और पुलिस मौके पर स्थिति पर नजर रखे हुए है।
NH-43 बेलकोटा में ट्रक में लगी इस आग से आसपास के इलाके में काफी अफरा-तफरी और हड़कंप मचा हुआ है।
लेटेस्ट न्यूज़
मां की हत्या करने की नियत से कुदाली से किया प्राणघातक हमला
November 1, 2026
11:25 pm
मैनपाट की 3.46 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला, पांच लोगों पर FIR के निर्देश
October 23, 2026
9:45 pm



