Explore

Search

October 4, 2026 4:18 am

लेटेस्ट न्यूज़

बलरामपुर में काम कर रहे 11 पहाड़ी कोरवा बच्चों की हुई घर वापसी, स्कूल में कराया गया दाखिला

अंबिकापुर/लुण्ड्रा। ग्राम देवरी, विकासखंड लुण्ड्रा के 11 पहाड़ी कोरवा बच्चों को बलरामपुर जिले से वापस लाकर उनके घर पहुंचाया गया। इसके बाद सभी बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया गया, जिससे अब वे नियमित रूप से विद्यालय जाकर पढ़ाई कर रहे हैं।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम देवरी के ये 11 बच्चे बलरामपुर जिले में काम कर रहे थे। बच्चों के वहां होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें वापस लाने की पहल की गई। संबंधित विभागों के प्रयास से सभी बच्चों की सुरक्षित घर वापसी कराई गई।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी एवं सीएसी के सहयोग से बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराया गया। विभागीय अधिकारियों और शिक्षा से जुड़े कर्मचारियों के प्रयास से अब सभी 11 बच्चे स्कूल पहुंचकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।

बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की इस पहल से उनके अभिभावकों और ग्रामीणों में भी खुशी है। अधिकारियों का प्रयास है कि बच्चों की पढ़ाई नियमित रूप से जारी रहे और उन्हें शिक्षा से वंचित न होना पड़े।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर