Explore

Search

September 15, 2026 12:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

सरगुजा में कांग्रेस का बड़ा प्रशिक्षण शिविर 15 सितंबर से, प्रदेश के दिग्गज नेताओं का होगा जमावड़ा

सरगुजा/ संगठन सृजन अभियान के तहत सरगुजा संभाग के 6 जिलों मंे नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनरों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र मंगलवार से अम्बिकापुर के होटल मयूरा में प्रारंभ होगा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी अम्बिकापुर में रहेगी। तीन दिवसीय इस सत्र में सरगुजाा संभाग के 6 जिलों के 49 संगठनात्मक ब्लॉक के अध्यक्षों एवं 12 मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण प्रारंभ होगा। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संगठन महामंत्री श्री मलकीत गैदू ने इस प्रशिक्षण शिविर पर अपनी जानकारी साझा करते हुए कहा कि मुख्यतः ब्लॉक से बूथ स्तर तक पार्टी सगठन को मजबूत करने एवं जनता के मुद्दों पर कार्य करने के साथ ही साथ पार्टी के विचारधारात्मक मजबूती के उद्देश्य से इन प्रशिक्षण शिवरों का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 30 अगस्त से बस्तर संभाग के प्रशिक्षण शिवर से हुई थी। इसके उपरांत दुर्ग एवं बिलासपुर संभाग में यह शिवर हो चुके हैं। सरगुजा में प्रशिक्षण शिविर 15 सितंबर को प्रारंभ होकर 17 सितंबर को समाप्त होगा। अंत में रायपुर संभाग का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। उन्होंने यह जानकारी दी कि ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण उपरांत मंडल एवं बूथ स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

3 दिनों में 12 सत्रों के माध्यम से ट्रेनिंग

15 सितंबर से प्रारंभ हो रहे इस प्रशिक्षण शिविर में 12 सत्र आयोजित होंगे, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख प्रशिक्षकों के साथ ही साथ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा विविध विषयों पर इस प्रशिक्षण सत्र में संबोधित किया जायेगा। सत्र की शुरुआत 15 सितंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे दीप प्रज्वलित कर किया जायेगा। इस दौरान सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं मास्टर ट्रेनर की आवासीय व्यवस्था होटल मयूरा में रहेगी। सत्र के दूसरे एवं तीसरे दिन प्रातःकाल योगा क्लॉस का भी आयोजन किया जायेगा। प्रशिक्षण प्रक्रिया की एकाग्रता को सुनिश्चित करने के लिये प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षितों के अतिरिक्त अन्य लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्थाओं को सम्हालने का दायित्व कांग्रेस सेवादल के पास रहेगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जो शामिल होगे

अम्बिकापुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव, पूर्व केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, आखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव राजेश तिवारी शामिल होगें। इनके आगमन का कार्यक्रम अलग से जारी किया जायेगा। सोमवार शाम तक प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज अम्बिकापुर पहॅुंच जायेंगे। प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री मलकीत गैदू एवं प्रशिक्षण प्रभारी युगल किशोर पाण्डेय रविवार से अम्बिकापुर में कैम्प कर रहे हैं।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर