Explore

Search

August 21, 2026 11:08 pm

लेटेस्ट न्यूज़

लखनपुर प्रतीक्षा बस स्टैंड में अव्यवस्था, बेतरतीब वाहनों और मवेशियों से यातायात बाधित

लखनपुर/लखनपुर प्रतीक्षा बस स्टैंड में इन दिनों यातायात व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। बस स्टैंड के आसपास वाहन चालकों द्वारा बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जाने तथा सड़क पर मवेशियों के जमावड़े के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। इससे राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरीय प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। गौरतलब है कि बस स्टैंड क्षेत्र में वाहनों की अनियमित पार्किंग के कारण सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता है। वहीं, मवेशियों के सड़क पर बैठे रहने से वाहन चालकों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। व्यस्त समय में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। और कई लोग सड़क दुर्घटना के शिकार भी हो सके हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड जैसे व्यस्त क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए निर्धारित पार्किंग व्यवस्था लागू करने के साथ सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों पर कार्रवाई की आवश्यकता है। साथ ही आवारा मवेशियों को सड़क से हटाने के लिए भी नगर प्रशासन को प्रभावी कदम उठाना चाहिए।

लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि प्रतीक्षा बस स्टैंड क्षेत्र में नियमित यातायात निगरानी की जाए, वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा कराया जाए और मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि यात्रियों एवं राहगीरों को सुचारु आवागमन की सुविधा मिल सके।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर