Explore

Search

August 18, 2026 7:44 pm

लेटेस्ट न्यूज़

15 अगस्त पर छात्रों को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर समाजसेवी जगदीश अग्रवाल ने किया सम्मानित, बढ़ाया हौसला

हरदीबाजार : विकासखंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम मुढ़ाली के हाईस्कूल,मीडिल स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 10 वीं कक्षा में साहिल कश्यप प्रथम,पूजा कश्यप द्वितीय,कक्षा 8 वीं में अदिती राठौर प्रथम,अंजली कश्यप द्वितीय एवं 5 वीं कक्षा में नेहा यादव प्रथम,निखिल कश्यप द्वितीय को हरदीबाजार के समाजसेवी व व्यव्साई जगदीश अग्रवाल के हाथों स्मृति चिन्ह, मेंडल से सम्मानित किया गया। साथ ही तीनों विघालय को एक-एक दीवाल घड़ी भेंट की गई। इस दौरान समाजसेवी श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सभी बच्चे मन,तन लगाकर खुब पढ़ाई लिखाई करें और अपने लक्ष्य को हासिल करें, जिससे गांव, स्कूल, गुरुजनों व माता-पिता का नाम रौशन हो। यदि इस वर्ष की वार्षिक परीक्षा में जो भी बच्चा टाप टेन में अपना स्थान बनाता है उसे मेरे तरफ से 11 हजार रुपए नगद राशि आगे की पढ़ाई के लिए दिया जाएगा । इसलिए आप सभी स्कूल प्रतिदिन आए मन लगाकर पढ़ाई करें,घर पर भी मन लगाकर पढ़ें तब लक्ष्य भी दूर नहीं होगा । कार्यक्रम के दौरान गुलाब सिंह राठौर पूर्व सैनिक,अर्जुन राठौर विधायक प्रतिनिधि,रामेश्वर मरकाम सरपंच,सुनील राठौर अध्यक्ष हाईस्कूल,मनीराम कश्यप अध्यक्ष मीडिल स्कूल,अमित दास,अजय राठौर,डिकेश्वरी, प्राचार्य जेके दुबे,टीके यादव प्रधानपाठक, रमेश यादव,दिलहरण महंत,फिरत कश्यप, कृष्ण कुमार राठौर, जितेन्द्र राठौर,सन्त राठौर,रीता दिवाकर,लीलाराम भगत ताम्बेकर,शिव कश्यप,अजय सर,भटपरे सर, ताम्बेकर सर,पैंकरा मैडम , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और गांव के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर