Explore

Search

July 29, 2026 2:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए सीपत से निकला 9 श्रद्धालुओं का जत्था, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

बिलासपुर। बाबा अमरनाथ की पवित्र यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को सीपत क्षेत्र के 9 श्रद्धालुओं का जत्था बिलासपुर रेलवे स्टेशन से बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जत्थे में उत्तम यादव सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।

श्रद्धालुओं ने यात्रा शुरू करने से पहले बाबा बर्फानी का स्मरण कर मंगलमय यात्रा की कामना की। इस दौरान परिजनों एवं शुभचिंतकों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यात्रा की प्रार्थना की।अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।इस वर्ष प्राकृतिक हिमलिंग के जल्दी पिघलने की खबरों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। सीपत क्षेत्र से रवाना हुए श्रद्धालुओं ने भी बाबा अमरनाथ के दर्शन को लेकर गहरी आस्था और उत्साह व्यक्त किया।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर