Explore

Search

July 22, 2026 1:40 am

लेटेस्ट न्यूज़

शनिचरी चौक में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बिलासपुर. रतनपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर के शनिचरी चौक में एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया तथा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया।

पुलिस टीम ने शनिचरी चौक पहुंचकर घेराबंदी की और चाकू लहरा रहे युवक सोम मरावी (19 वर्ष), पिता विजय मरावी, निवासी जुनाशहर रतनपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल सिंह, पवन ठाकुर एवं धीरज कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रतनपुर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर